झगड़ा
रोज़ सुबह से शाम तलक का प्यारा झगड़ा
आख़िरी लड्डू पे था सबसे न्यारा झगड़ा
चोटी खींची, किताब छुपाई, माँ से शिकायत
पर ज़रा-सी चोट लगी, तो भूले सारा झगड़ा
उस छोटी-सी तकरार में भी इक नूर-सा था
जैसे टकरा के ही चमके कोई सितारा, झगड़ा
'पराग' आज दो शहरों में हैं, कोई लड़ता नहीं
जी करता है, लौट आए वो दोबारा, झगड़ा
कठिन शब्द: तलक – तक · न्यारा – अनोखा · तकरार – बहस · नूर – रौशनी