बाप-बेटा
बाहर से दोनों ही दिखते हैं सख़्त, बाप-बेटा
दिल की बात कहने को न मिला वक़्त, बाप-बेटा
एक ने धूप सही, दूजे को छाँव मिली
एक ही जड़ के हैं दो दरख़्त, बाप-बेटा
पिता के जूते में जब बेटे का पाँव आया
वक़्त ने ख़ुद को दोहराया, बदला तख़्त, बाप-बेटा
'पराग' आँसू दोनों की आँखों में ही रुके
बस इक बार गले मिल लें, यही बख़्त, बाप-बेटा
कठिन शब्द: दरख़्त – पेड़ · तख़्त – सिंहासन · बख़्त – क़िस्मत