दादी-पोती
इक ही रज़ाई में राज़ जो खोलें, दादी-पोती
आधी रात तक धीमे-धीमे बोलें, दादी-पोती
एक के दाँत नहीं, एक के दूध के दाँत
दोनों इक जैसी हँसी में डोलें, दादी-पोती
एक का सूरज ढले, एक का अभी उगे
दोनों मिल के ही सारे दिन को तौलें, दादी-पोती
'पराग' उम्र का सबसे सुंदर पुल यही है
जहाँ सत्तर और सात बराबर हो लें, दादी-पोती
कठिन शब्द: रज़ाई – रुई भरा ओढ़ना · राज़ – भेद · तौलना – नापना