दरवाज़े पर
टिकी रही नज़र बार-बार, दरवाज़े पर
सजा रखा था इंतज़ार, दरवाज़े पर
हर दस्तक पे दौड़ के गई, पर कोई और था
फिर भी क़ायम रहा ऐतबार, दरवाज़े पर
चौखट पे बैठे-बैठे बूढ़ी हो गईं आँखें
जम गया सदियों का ग़ुबार, दरवाज़े पर
'पराग' इक दिन वो लौटेगा ज़रूर
बस यही है क़रार, दरवाज़े पर
कठिन शब्द: दस्तक – खटखटाना · ऐतबार – भरोसा · चौखट – दहलीज़ · ग़ुबार – धूल · क़रार – चैन