प्लेटफ़ॉर्म पर
देर तक रहा खड़ा, प्लेटफ़ॉर्म पर
इक ख़ालीपन बड़ा, प्लेटफ़ॉर्म पर
सीटी बजी, ट्रेन चली, वो दूर हुई
मेरा दिल रहा पड़ा, प्लेटफ़ॉर्म पर
जैसे धुएँ में घुल गया सारा आसमाँ
इक अनंत-सा सफ़र चला, प्लेटफ़ॉर्म पर
'पराग' अब भी जब किसी स्टेशन से गुज़रूँ
याद आए वो दिन कड़ा, प्लेटफ़ॉर्म पर
कठिन शब्द: कड़ा – कठिन