तोड़ गया
इक छोटा-सा वादा तोड़ गया
मेरा हर इक इरादा तोड़ गया
"लौटूँगा," कहा था उसने सावन में
उस दिल को जो था सादा, तोड़ गया
आसमाँ भी रोया होगा उस रात
जब वो क़समों का लबादा तोड़ गया
'पराग' वादे तो टूटते रहते हैं, पर
वो मुझे सबसे ज़्यादा तोड़ गया
कठिन शब्द: इरादा – निश्चय · सादा – भोला · लबादा – ओढ़ने का लंबा कपड़ा