रात भर
इक दीया जलता रहा रात भर
दिल भी तो जगता रहा रात भर
हर आहट पे उठ के दरवाज़ा देखा
हवा का भ्रम छलता रहा रात भर
पूरा आसमान घूम गया इक चक्कर
मेरा दिल वहीं थमता रहा रात भर
'पराग' वो न आया, पर उम्मीद न टूटी
इक सपना सजता रहा रात भर
कठिन शब्द: आहट – क़दमों की हल्की आवाज़ · भ्रम – धोखा · छलना – धोखा देना