बिछड़ते वक़्त
न कुछ उसने कहा, बिछड़ते वक़्त
न मैं कुछ कह रहा, बिछड़ते वक़्त
आँसू पलकों पे रुके, पर गिरे नहीं
दिल में दरिया बहा, बिछड़ते वक़्त
जैसे टूटा तारा आसमान से गिरे
इक पूरा जहाँ ढहा, बिछड़ते वक़्त
'पराग' हाथ छूटा, पर रूह न छूटी
इक धागा बँधा रहा, बिछड़ते वक़्त
कठिन शब्द: जहाँ – दुनिया · रूह – आत्मा