मदहोश क़ुदरत
खो बैठा हर इक होश समा में
उठा रूह का इक जोश समा में
जो बोलता था दिन भर, वो दिल
बैठा रहा ख़ामोश समा में
हवा भी सुर में झूमी, पेड़ भी नाचे
हुई पूरी क़ुदरत मदहोश समा में
'पराग' सुनते-सुनते मैं ख़ुद सुर हो गया
धुल गया हर इक दोष समा में
कठिन शब्द: समा – सूफ़ियों की रूहानी संगीत-सभा · मदहोश – बेसुध · क़ुदरत – प्रकृति