बन गया सफ़र
बैठा रहा जो उसके दर, मुरीद
झुकाए रहा उम्र भर सर, मुरीद
न माँगा कुछ, न शिकवा किया कभी
बस थामे रहा इक नज़र, मुरीद
बेल भी पेड़ से लिपटके चढ़ती है आसमाँ तक
यूँ पहुँचा ऊँचाई पर, मुरीद
'पराग' गुरु ने कहा, "अब तू ख़ुद चल"
तो बन गया इक सफ़र, मुरीद
कठिन शब्द: मुरीद – शिष्य · शिकवा – शिकायत