लौ से लौ
अँधेरे में राह दिखाए मुर्शिद
सोए हुए दिल को जगाए मुर्शिद
न किताब, न कोई लंबा भाषण
बस इक नज़र से सिखाए मुर्शिद
जैसे दीये से दीया जले, लौ न घटे
अपनी लौ से लौ जलाए मुर्शिद
'पराग' मैं ढूँढता रहा उम्र भर उसको
आख़िर मुझमें ही नज़र आए मुर्शिद
कठिन शब्द: मुर्शिद – सूफ़ी गुरु