टूटे बंधन
घूमे है सारा तन धमाल में
झूमे है पूरा मन धमाल में
नगाड़े की चोट पे उछले पाँव
टूटे हर इक बंधन धमाल में
धरती भी लट्टू-सी घूमे सूरज के गिर्द
शामिल है हर धड़कन धमाल में
'पराग' लाल चोले में नाचे मलंग
उड़े है सारा जीवन धमाल में
कठिन शब्द: धमाल – सूफ़ी मस्ती का नृत्य · नगाड़ा – बड़ा ढोल · गिर्द – चारों ओर · मलंग – मस्त फ़क़ीर