ऊपर ठहरी, नीचे चलती
तैरे मटकती, ताल-ताल बत्तख़
चले अजीब-सी चाल बत्तख़
ऊपर से ठहरी-ठहरी, नीचे पाँव चलाए
सब्र की इक मिसाल बत्तख़
पानी में रहके भी न भीगें पंख
कमल-सा इक कमाल, बत्तख़
'पराग' चूज़े चलें पीछे क़तार में
माँ बनके रखे ख़याल, बत्तख़
कठिन शब्द: ताल – तालाब · सब्र – धैर्य · मिसाल – उदाहरण