लक्ष्मी का वाहन
जागे सारी रात उल्लू
करे न किसी से बात उल्लू
गर्दन घुमा ले पीछे तक पूरी
ऐसी इक करामात, उल्लू
लक्ष्मी का वाहन, फिर भी गाली बना
कैसी अजब है ज़ात, उल्लू
'पराग' यूनान में ज्ञान का निशान, यहाँ मूर्ख
बस नज़र-नज़र की बात, उल्लू
कठिन शब्द: करामात – चमत्कार · वाहन – सवारी · ज़ात – पहचान · यूनान – ग्रीस