हवा की सीढ़ियाँ
घूमे ऊँचे अंबर में चील
चक्कर काटे सर पे चील
मीलों दूर से देख ले दाना
रखे ऐसी तेज़ नज़र चील
गरम हवा की सीढ़ियाँ चढ़के
बिन पंख हिलाए, पहुँचे बादलों के ऊपर चील
'पराग' कूड़े के ढेर पे भी पले
साफ़ करे सारा शहर चील
कठिन शब्द: अंबर – आकाश