रटे अल्फ़ाज़
राम-राम जब बोले तोता
पिंजरे के झूले पे डोले तोता
मिर्ची खाए, अमरूद कुतरे
हरे-हरे पंखों को खोले तोता
रटे हुए अल्फ़ाज़ दोहराए दिन भर
कभी उनका मतलब न तौले तोता
'पराग' जंगल की याद में शायद
रात को चुपके-चुपके रो ले तोता
कठिन शब्द: कुतरना – दाँत से काटना · अल्फ़ाज़ – शब्द · तौलना – परखना