कवि पराग

श्रेणी: परिंदे और जानवर · विषय-सूची

गौरैया

विषय 0602 · श्रेणी: परिंदे और जानवर

आईने से लड़ती

कविता 1203 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.6/4

फुदके घर के आँगन गौरैया
झाँके खिड़की के दर्पन गौरैया

दाना चुगे, धूल में नहाए
लौटा दे मेरा बचपन गौरैया

अब तो बस किताबों में, तस्वीरों में
सिमट गया उसका जीवन, गौरैया

'पराग' इक कटोरी पानी, मुट्ठी भर दाना
बस इतना-सा माँगे धन, गौरैया

कठिन शब्द: फुदकना – उछल-उछलकर चलना · दर्पन – आईना

माँ के दाने

कविता 1204 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.9/4

माँ हर सुबह चावल बीनतीं, कंकड़ अलग, और कुछ दाने आँगन में फेंकतीं,
गौरैयाँ आतीं, झगड़तीं, फुदकतीं, माँ उन्हें बच्चों की तरह देखतीं।

अब माँ नहीं, आँगन नहीं, फ़्लैट की बालकनी में बस एक गमला,
पर कल एक गौरैया आई, बैठी, जैसे माँ का कोई संदेसा आया, पहला।

मैंने चावल के कुछ दाने रखे, जैसे माँ रखती थीं, वैसे ही,
वो चुगने लगी, और मेरी आँखें भर आईं, बिना किसी वजह के ही।

'पराग', कुछ रस्में चलती रहनी चाहिए, चाहे करने वाले बदल जाएँ,
एक मुट्ठी दाना रखो, शायद बिछड़े अपने किसी परिंदे में लौट आएँ।

कठिन शब्द: बीनना – चुनना · रस्म – रिवाज