प्रेम की हमजोली
मीठी-मीठी बोली मैना
आँगन की इक भोली मैना
उम्र भर इक ही साथी संग रहे
प्रेम की इक हमजोली मैना
सौ आवाज़ें, सौ सुर, सौ रंग
जैसे पंखों पे रंगोली, मैना
'पराग' दादी के क़िस्सों में रहती थी
राजा-रानी की टोली, मैना
कठिन शब्द: हमजोली – साथी · रंगोली – रंगों का चित्र