डायनासोर के वंशज
नापें पूरा आसमान परिंदे
भरते ऊँची उड़ान परिंदे
न सरहद, न वीज़ा, न पासपोर्ट
हर मुल्क के मेहमान परिंदे
डायनासोर के वंशज, करोड़ों बरस पुराने
आज भी ज़िंदा निशान, परिंदे
'पराग' पिंजरे में भी गाते रहे
आज़ादी की पहचान परिंदे
कठिन शब्द: सरहद – सीमा · मुल्क – देश · वंशज – संतान