बगुला भगत
इक टाँग पे खड़ा, लगाए ध्यान बगुला
जैसे कोई साधु, ऐसी पहचान बगुला
जो भगत लगे, वही ठग निकले
उजले पंख, मन में बेईमान बगुला
भैंस की पीठ पे बैठा, कीड़े चुगे
खेतों का इक मेहमान बगुला
'पराग' इंसान ही नाम रखे बदनाम
वो तो बस भूखी इक जान, बगुला
कठिन शब्द: भगत – भक्त · ठग – धोखेबाज़