इक बड़े सरकारी अस्पताल के आईसीयू के बाहर इक लंबा गलियारा था, जहाँ मरीज़ों के परिवार दिन-रात बैठे रहते, फ़र्श पे चादरें बिछाए, इंतज़ार करते, और उस हफ़्ते वहाँ चार परिवार थे, इक हिंदू किसान का, जिसका बेटा सड़क दुर्घटना में घायल था, इक मुस्लिम दर्ज़ी का, जिसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था, इक सिख ड्राइवर का, जिसके पिता को दिल का दौरा पड़ा था, और इक दलित मज़दूर का, जिसकी बेटी को तेज़ बुख़ार था।
पहले दिन चारों परिवार अलग-अलग कोनों में बैठे, अपना-अपना खाना खाते, इक-दूजे से बात न करते, बस डॉक्टर के निकलने का इंतज़ार करते, और रात को जब कोई रोता, तो बाक़ी चुपचाप सुनते, पर कुछ न कहते।
दूसरी रात मज़दूर की पत्नी के पास खाना ख़त्म हो गया, और वो चुपचाप भूखी बैठी थी, और दर्ज़ी की बहन ने ये देखा, और अपनी थाली में से आधी रोटियाँ उसकी ओर बढ़ाईं, और मज़दूर की पत्नी झिझकी, और दर्ज़ी की बहन बोली, "बहन, भूख का कोई मज़हब नहीं होता।"
फिर किसान की माँ ने अपनी सब्ज़ी दी, और सिख ड्राइवर की पत्नी ने दाल, और उस रात चारों परिवार इक ही बड़ी स्टील की थाली के चारों ओर बैठे, जो सिख ड्राइवर की पत्नी गुरुद्वारे के लंगर से लाई थी, और सबने उसमें अपना-अपना खाना डाला, और सबने इक साथ खाया।
अगले पाँच दिन वो थाली उस गलियारे में चलती रही, हर वक़्त का खाना उसी में, चारों परिवारों का मिला-जुला, और वो इक-दूजे के मरीज़ों के लिए दुआ करने लगे, जब किसान के बेटे को होश आया, तो चारों ने ख़ुशी मनाई, जब दर्ज़ी की पत्नी आईसीयू से बाहर आई, तो चारों रोए।
आठवें दिन तक चारों मरीज़ ठीक होके वार्ड में चले गए, और परिवार अलग होने लगे, और जाने से पहले सिख ड्राइवर की पत्नी ने वो स्टील की थाली दर्ज़ी की बहन को दी, "बहन, इसे रख, और जब कभी किसी अस्पताल में किसी को भूखा देखे, तो इसमें उसे खिलाना", और वो थाली अब इक मुस्लिम दर्ज़ी के घर में है, और हर बरस उसमें इक गुरुद्वारे में लंगर के लिए खाना जाता है।
'पराग', इक थाली में खाना सबसे सीधा, सबसे गहरा भाईचारा है, और कभी-कभी वो सबसे ज़्यादा तब सीखा जाता है, जब दुख हर दीवार को गिरा देता है,
जो चार अलग-अलग परिवार अस्पताल के गलियारे में इक ही थाली में खाएँ, उन्होंने बताया, कि जब अपना कोई ज़िंदगी और मौत के बीच हो, तो कोई जात, कोई धर्म याद नहीं रहता, बस इंसान याद रहता है।