हर डगर साथ
हर सफ़र साथ देना
हर डगर साथ देना
जब कोई न देखे
इक नज़र साथ देना
बोलो कम, बस बैठो पास
ये असर, साथ देना
'पराग' अँधेरे के
हर पहर साथ देना
कठिन शब्द: डगर – रास्ता · पहर – दिन का हिस्सा
हर सफ़र साथ देना
हर डगर साथ देना
जब कोई न देखे
इक नज़र साथ देना
बोलो कम, बस बैठो पास
ये असर, साथ देना
'पराग' अँधेरे के
हर पहर साथ देना
कठिन शब्द: डगर – रास्ता · पहर – दिन का हिस्सा
अस्पताल के गलियारे में इक कुर्सी पे मेरा यार,
रात भर बैठा रहा, जैसे कोई पहरेदार।
न कुछ कर सकता था, न कोई दवा उसके पास,
बस वहीं रहा, ताकि मुझे लगे, कोई है आसपास।
सुबह जब आँख खुली, वो कुर्सी पे सो रहा था,
उसकी थकान में मेरा सारा डर खो रहा था।
'पराग', साथ देना कोई बड़ा काम नहीं होता,
बस किसी के पास बैठना, जब वो अकेला रोता।
कठिन शब्द: गलियारा – लंबा रास्ता