बिना माँगे
बादल बरसा, बिना माँगे
सूरज चमका, बिना माँगे
गिरते बच्चे को किसी ने
झट से थामा, बिना माँगे
माँ ने थाली में रख दिया
दूजा फुल्का, बिना माँगे
'पराग' सबसे सुंदर है
जो दिया, बिना माँगे
कठिन शब्द: फुल्का – पतली रोटी
बादल बरसा, बिना माँगे
सूरज चमका, बिना माँगे
गिरते बच्चे को किसी ने
झट से थामा, बिना माँगे
माँ ने थाली में रख दिया
दूजा फुल्का, बिना माँगे
'पराग' सबसे सुंदर है
जो दिया, बिना माँगे
कठिन शब्द: फुल्का – पतली रोटी
बाज़ार से लौटती इक औरत, दोनों हाथों में थैले,
चढ़ाई पे साँस फूली, क़दम हुए ढीले।
इक लड़का पास आया, बिना कुछ कहे,
इक थैला उठा लिया, और साथ-साथ बहे।
घर तक छोड़ा, मुस्काया, और चला गया,
न नाम बताया, न शुक्रिया लिया।
'पराग', बिना माँगे मदद में ही ख़ुदा का नूर है,
जो दूसरे की ज़रूरत पढ़ ले, वो सबसे भरपूर है।
कठिन शब्द: चढ़ाई – ऊपर जाने वाली राह · नूर – रोशनी