मुश्किल में पहचाना
सच्चा यार पहचाना मुश्किल में
उसका दौड़के आना मुश्किल में
सुख के साथी लाख मिले
कम ही मिला ठिकाना मुश्किल में
अँधेरा जब घना हुआ
इक दीया जलाना मुश्किल में
'पराग' यही है असली
रिश्तों का निभाना मुश्किल में
कठिन शब्द: ठिकाना – सहारा, जगह