धरती की सहनशीलता
सुनके कड़वी बात, सहनशीलता
काटे लंबी रात, सहनशीलता
धरती सहे हल का घाव
फिर भी दे सौग़ात, सहनशीलता
अलग राय, अलग बोली
सँभाले जज़्बात, सहनशीलता
'पराग' पत्थर भी पी जाए
नदी के आघात, सहनशीलता
कठिन शब्द: सहनशीलता – सहने की ताक़त · आघात – चोट