दरिया में डाल
नेकी कर, दरिया में डाल
भूल जा उसका हर ख़याल
गिनती मत रख एहसानों की
न रख कोई सवाल
जो दिया, सो बह गया
बचे न कोई मलाल
'पराग' यही है जीने की
सबसे सीधी चाल
कठिन शब्द: नेकी – भलाई · मलाल – पछतावा
नेकी कर, दरिया में डाल
भूल जा उसका हर ख़याल
गिनती मत रख एहसानों की
न रख कोई सवाल
जो दिया, सो बह गया
बचे न कोई मलाल
'पराग' यही है जीने की
सबसे सीधी चाल
कठिन शब्द: नेकी – भलाई · मलाल – पछतावा
नदी किनारे इक बूढ़ा हर सुबह इक फूल बहाता,
न किसी को दिखाता, न कोई मन्नत गाता।
पूछा, "बाबा, किसके लिए?" वो मुस्काके बोला,
"भलाई भी ऐसे ही करो, जैसे फूल को घोला।"
"कर दो, और भूल जाओ, नदी ले जाएगी,
जहाँ ज़रूरत होगी, वहीं पहुँचाएगी।"
'पराग', नेकी का हिसाब रखना उसे छोटा करता है,
जो भूलके बहा दे, वही दरिया-सा भरता है।
कठिन शब्द: मन्नत – मनोकामना