रामकिशोर इक छोटे क़स्बे में इक दर्ज़ी थे, और उनकी बेटी, प्रिया, ने पढ़ाई में इतनी मेहनत की, कि उसे विदेश के इक बड़े विश्वविद्यालय में पूरी छात्रवृत्ति मिली, और वो दिन आया, जब रामकिशोर पहली बार किसी हवाई अड्डे पे पहुँचे, अपनी बेटी को विदा करने।
हवाई अड्डे के शीशे के दरवाज़े पे इक गार्ड खड़ा था, और रामकिशोर को पता चला, वो आगे नहीं जा सकते, बस यहीं तक, और प्रिया ने उनके पैर छुए, और गले लगी, और फिर अपना बैग उठाके शीशे के उस पार चली गई, और मुड़के हाथ हिलाया, और फिर भीड़ में ओझल हो गई।
रामकिशोर वहीं शीशे के पास खड़े रहे, घंटों, जबकि बाक़ी लोग चले गए, और वो बस उस दरवाज़े को देखते रहे, जिससे उनकी बेटी गई थी, और उनकी आँखों से आँसू चुपचाप बहते रहे, और इक हवाई अड्डे का कर्मचारी, जो सफ़ाई कर रहा था, उनके पास आया, और पूछा, "बाबा, कोई परेशानी?"
रामकिशोर ने कहा, "बेटा, मेरी बेटी पहली बार जहाज़ में बैठी है, मैं बस उसका जहाज़ उड़ता देखना चाहता था", और वो कर्मचारी, इक जवान लड़का, कुछ पल चुप रहा, फिर बोला, "बाबा, मेरे साथ आइए", और उन्हें इक सीढ़ी से ऊपर ले गया, हवाई अड्डे की इक छत पे, जहाँ से रनवे दिखता था।
वहाँ से बड़े-बड़े जहाज़ उड़ते दिखते थे, और कर्मचारी ने इक बोर्ड देखके बताया, "बाबा, आपकी बेटी का जहाज़ वो वाला है, दस मिनट में उड़ेगा", और रामकिशोर रेलिंग पकड़े खड़े रहे, और देखते रहे, और फिर वो जहाज़ धीरे-धीरे रनवे पे दौड़ा, और ऊपर उठा, आसमान की ओर।
रामकिशोर ने हाथ जोड़ लिए, और जहाज़ जब तक दिखा, देखते रहे, इक छोटा-सा बिंदु बनकर बादलों में गुम होने तक, और फिर उस कर्मचारी को गले लगाया, और रोते हुए कहा, "बेटा, तूने आज इक बाप को उसकी बेटी की पहली उड़ान दिखा दी, भगवान तुझे ख़ुश रखे", और वो लड़का भी रो पड़ा, "बाबा, मेरे पापा भी मुझे विदा करने आए थे, पर ये न देख पाए थे।"
'पराग', हवाई अड्डे की विदाई इक शीशे की दीवार पे रुक जाती है, पर बाप की दुआ उस दीवार के पार, उस जहाज़ के साथ, बादलों तक उड़ती है,
जो सफ़ाई कर्मचारी इक बूढ़े दर्ज़ी को छत पे ले जाके उसकी बेटी का जहाज़ उड़ता दिखाए, उसने बताया, कि कभी-कभी सबसे बड़ी मेहरबानी बस इक सीढ़ी चढ़वा देना होती है, ताकि कोई अपने सबसे बड़े सपने को आसमान छूते देख सके।