तमिलनाडु के इक गाँव का मुरुगन सिंगापुर में इक इमारत बनाने वाली कंपनी में मज़दूर था, बारह घंटे की शिफ़्ट, गर्मी, धूल, और रात को इक भीड़ भरे डॉरमिटरी में बीस लोगों के साथ सोना, और उसकी सारी कमाई गाँव में माँ और बहनों के पास जाती।
मुरुगन ने बचपन में तमिल कविता पढ़ी थी, स्कूल में उसके टीचर कहते थे, उसकी क़लम में जादू है, पर ग़रीबी ने पढ़ाई छुड़ा दी, और अब सिंगापुर की उन रातों में, जब बाक़ी सब सो जाते, वो ख़ाली सीमेंट की बोरियों के पीछे कविताएँ लिखता, इक पेंसिल के टुकड़े से।
उसकी कविताएँ माँ के बारे में होतीं, गाँव के बारे में, उस इमारत के बारे में, जो वो बना रहा था, पर जिसमें कभी रह न पाएगा, और इक कविता थी, "मैंने चालीस मंज़िलें बनाईं, पर मेरा घर अब भी इक मिट्टी की झोंपड़ी है, जहाँ माँ मेरी राह देखती है।"
इक दिन इक स्थानीय संस्था, जो प्रवासी मज़दूरों के लिए काम करती थी, ने इक कविता प्रतियोगिता रखी, और मुरुगन के इक साथी ने चुपके से उसकी कुछ बोरियाँ उस संस्था को भेज दीं, और महीने भर बाद मुरुगन को बुलाया गया, और बताया गया, उसकी कविता जीती है।
संस्था ने उसकी सारी कविताएँ, जो सीमेंट की बोरियों पे लिखी थीं, इक किताब में छापीं, और उस किताब का विमोचन हुआ, और मुरुगन, अपनी धूल भरी वर्दी में, इक मंच पे खड़ा हुआ, और अपनी कविता पढ़ी, और सैकड़ों लोग, जिनमें बड़े-बड़े लोग थे, खड़े होके तालियाँ बजाने लगे।
जब मुरुगन छुट्टी पे गाँव लौटा, तो उसने अपनी माँ के हाथ में वो किताब रखी, और माँ, जो पढ़ नहीं सकती थीं, उसके कवर पे अपने बेटे का नाम देखके रो पड़ीं, और उसे माथे से लगाया, और पूछा, "बेटा, इसमें क्या लिखा है?", और मुरुगन ने कहा, "अम्मा, इसमें तू है, हर पन्ने पे।"
'पराग', प्रवासी वो है, जो दूसरों के शहर बनाता है, पर ख़ुद बेघर रहता है, और कभी-कभी उसकी आवाज़ किसी बोरी के पीछे दबी रहती है, जब तक कोई उसे सुन न ले,
जो प्रवासी मज़दूर सीमेंट की बोरियों पे अपनी माँ के लिए कविताएँ लिखे, उसने बताया, कि सबसे सुंदर शब्द अक्सर सबसे मुश्किल हालात में जन्मते हैं, और हर ईंट ढोने वाले हाथ में इक कवि भी हो सकता है।